करण जौहर का फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 6’ इस शो में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आने वाले हैं...
::/introtext::::fulltext::
मुंबई. करण जौहर का फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 6’ इन दिनों काफी चर्चा में है। शो में अब तक दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, वरुण धवन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और कटरीना कैफ बतौर गेस्ट आ चुके हैं। जल्द ही शो में सारा अली खान-सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर-अर्जुन कपूर के भी एपिसोड टेलिकास्ट होने वाले हैं।
इसी बीच एक खबर सामने आई है कि करण के इस शो में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि करण दोनों को शो में एक साथ लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए करण ने खुद दोनों से रिक्वेस्ट भी की है। करण को इस बात की उम्मीद है कि संजय और माधुरी उनके शो पर आने के लिए तैयार हो जायेंगे। ठीक वैसे ही जैसे वे ‘कलंक’ में साथ काम करने के लिए तैयार हो गए। शो के इस एपिसोड की शूटिंग दिसंबर में शुरु हो जायेगी।
::/fulltext::