टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर आज किलकारी गूंजी जब सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया...
::/introtext::::fulltext::
नईदिल्ली. टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर जैसे ही किलकारी गूंजने की खबर शोएब ने अपने ट्विटर हैंडिल पर बेटा होने की जानकारी शेयर की और उनके साथी खिलाड़ी उन्हें बधाई देने लगे। पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने दंपति को बेटे के जन्म पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा – बहुत बहुत बधाई। अल्लाह आप दोनों को खुशियां दे। आमीन।
पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहैल तनवीर ने भी बेटा के होने पर दोनों को बधाई दी है। गौर हो कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर आज किलकारी गूंजी जब सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया ।
शोएब ने अपने ट्विटर हैंडिल पर इसकी जानकारी दी । उन्होंने लिखा कि मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है । सानिया ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत भी । आपकी बधाइयों और दुआओं के लिये शुक्रिया । हम शुक्रगुजार हैं । हैशटैग बेबी मिर्जा मलिक । गर्भवती होने के कारण इस साल टेनिस से दूर रही सानिया ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि उसका इरादा तोक्यो ओलंपिक 2020 में वापसी का है ।
::/fulltext::