Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री प्रदान करने के लिए अपना दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा. यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह करीब 46 साल पहले आयोजि किया गया था. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाली गई अधिसूचना में कहा गया है कि दूसरा दीक्षांत समारोह उसके कन्वेंशन सेंटर में आठ अगस्त को आयोजित होगा.
::/introtext::अधिसूचना में कहा गया है, ‘सभी शोधार्थी जिन्होंने एक जनवरी 2017 और 30 जून 2018 के बीच पीएचडी डिग्री के लिये शर्तें पूरी कर दी हैं , वो दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री पाने के लिये योग्यता रखते हैं.’
विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 1972 में हुआ था. तब जी पार्थसारथी विश्वविद्यालय के कुलपति थे. इस समारोह में मशहूर एक्टर बलराज साहनी भी शामिल हुए थे. बलराज साहनी ने इस कार्यक्रम में एक भाषण भी दिया था जो बहुत मशूहर हुआ था.
बता दें फरवरी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने अपना 65वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.
::/fulltext::