Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा को महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की पूर्व सरकार के खिलाफ ट्विटर पर भ्रष्टाचार और अन्य गलत कृत्यों की शिकायतें मिल रही हैं. राज्य में बीजेपी के पीडीपी से समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा मुफ्ती के 19 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर राज्यपाल का @jandkgovernor नाम से आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बनाया गया था.
::/introtext::राज्यपाल को ट्विटर पर ऐसे मामलों की शिकायतें भी मिल रहीं है जिन्हें खत्म माना जा रहा था. वोहरा के कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि इन सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है.ट्विटर पर एक शख्स ने राज्यपाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में राज्य में रोहिंग्या शरणार्थियों के रजिस्ट्रेशन करवाने की भी मांग की.उसकी मांग है कि रोहिंग्या मुसलमानों के लिए अस्थाई रूप से शरणार्थी कार्ड जारी किए जाएं ताकि उनकी मॉनिटरिंग की जा सके.अन्यथा वे देश सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. वहीं, एक और ट्विटर यूजर ने अनंतनाग जिले में बागों को प्रभावित करने वाली "अल्टरनेरिया लीफ ब्लॉच" (एक फंगल बीमारी) को लेकर बागवानी विभाग और अन्य एजेंसियों से मदद मांगी है.
राज्यपाल कार्यालय ने शिकायतकर्ताओं को सूचित किया कि इन मामलों में संबंधित विभागों से एक लिखित रिपोर्ट मांगी गई है.इसको लेकर कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि नागरिकों को निर्वाचित सरकार की तुलना में गवर्नर के शासन में अधिक विश्वास है.जबकि कई शिकायतों के सीधे राजभवन तक पहुंचने के नतीजे के बारे में चिंता भी है.
::/fulltext::