रायपुर. आज पूरे प्रदेश में शिक्षक बने शिक्षाकर्मियों के शासकीयकरण की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। आज संविलियन शिविर का आखिरी दिन है और आज प्रदेश भर के अलग-अलग शिविर में 51,666 एलबी शिक्षकों का शासकीयकरण होगा। हालांकि आशंका जतायी जा रही थी कि सर्वर में ज्यादा लोड हो सकता है, लेकिन पहले दिन ऐसी कोई भी शिकायत सामने नहीं आयी।
::/introtext::
::fulltext::
इससे पहले शनिवार को प्रदेश भर के 1.3 लाख शिक्षाकर्मियों के संविलियन की पक्रिया शुरू हुई, जिसमें पहले दिन 51 हजार 334 शिक्षाकर्मियों के ईकोष जेनरेट किया गया। इसका मतलब ये कि 51 हजार 334 शिक्षाकर्मी अब पूर्णत : शासकीय शिक्षक हो गये है।
कल शिविर के संविलियन शिविर में सबसे ज्यादा एलबी शिक्षकों की आईडी राजनांदगांव में जेनरेट की गयी, राजनांदगांव में 5340 शिक्षकों का ई-कोष में रजिस्ट्रेशन हुआ। वहीं दुर्ग में 2934, महासमुंद में 2170, बलौदाबाजार में 2789, धमतरी में 2813, रायगढ़ में 2200, कोरबा में 2263, बिलासपुर में 2550, बस्तर में 2508, कोंडागांव में 2708, सूरजपुर में 2296, कबीरधान में 1768 शिक्षाकर्मियों में ईकोष में रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन निर्वाध रूप से पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हुई, कहीं से भी किसी शिक्षाकर्मियों को कोई परेशानी की शिकायत नहीं आयी। कुछ शिक्षाकर्मियों की उलझनों को तत्काल मौके पर ही सुलझा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को भी अधिकारियों की सतत मानिटरिंग शिविर में हो रही थी, आज भी छुट्टी के बावजूद अधिकारी लगातार शिविर में मानिटरिंग करेंगे और कहीं भी कोई दिक्कत होती है, तो उसे सुलझाने की कोशिश करेंगे.
::/fulltext::