अगर कर्वी गर्ल खुद को स्टाइल दे तो फैशन के मामले में किसी भी मामले में कम नहीं है। जैसे कि Veere Di Wedding' की स्टार शिखा तलसानिया।.....
::/introtext::::fulltext::
कर्वी गर्ल्स अक्सर अपनी बॉडी को लेकर कॉफी कॉन्शियस होती है, वो हमेशा ऐसे आउटफिट्स पहनना पसंद करती है जिसमें उनकी बॉडी ज्यादा बल्की न दिखें। वो अपने ड्रेसेज को लेकर बहुत ही चुनिंदा होती है। आजकल कई आउटलेट्स पर कर्वी लड़कियों के कई फैशनेबल ड्रेसेज मिलने लग गई है। अगर बात करे स्टाइलिंग की तो अगर कर्वी गर्ल खुद को स्टाइल दे तो फैशन के मामले में किसी भी मामले में कम नहीं है। जैसे कि Veere Di Wedding' की स्टार शिखा तलसानिया।
कर्वी गर्ल्स के लिए शिखा तलसानिया फैशन आइकन बनकर उभरी है। कर्वी बॉडी होने के बावजूद भी शिखा वेस्टर्न से लेकर इंडियन सभी तरहके ड्रेसेज पहनना पसंद करती है। वो हर तरह के कपड़े कैरी करती हैं वो भी पूरे कॉन्फिडेंस और स्टाइल के साथ। वो बस कुछ बेसिक स्टाइल टिप्स का ध्यान रखती हैं और अगर आप भी थोड़ी कर्वी है तो आप भी शिखा के फैशन टिप्स को फॉलो कर के पा सकती हैं स्टाइलिश लुक।
तो अगर आप भी हैं कर्वी तो इनके ये स्टाइल सीक्रेट्स ज़रूर फॉलो करें।
वेस्टर्न आउटफिट

वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन के दौरान शिखा डिजाइनर मसाबा के वन शोल्डर ब्लैक स्पेल्श ड्रेस में नजर आई थी। इस ड्रेस में घेर ज्यादा नहीं दिखे अपना परफेक्ट कर्वी फिगर दिखाने के लिए शिखा ने ड्रेस के साथ Waist belt पहने हुए नजर आए।
बेल्ट ड्रेसेज

शिखा अपने आउटफिट्स को अकसर बेल्ट के साथ पहनती हैं, ऐसा करने से कर्वी बॉडीज़ को स्ट्रक्चर मिलता है.
इंडियन लुक

इंडियनवेयर में ये कम घेर वाली फ्लोरलेंगथ अनारकली पहनती हैं, ये इनके प्रॉब्लम एरियाज़ को छुपाकर इन्हें लंबा दिखाती हैं।
मैक्सी ड्रेसेज

शिखा को मैक्सी ड्रेसेज़ पहनना काफी पसंद है। क्योंकि ये इनके प्रॉब्लम एरियाज़ को छुपाकर इनकी बॉडी को स्ट्रक्चर देती हैं।
पार्टी वियर

वीरे दी वेडिंग के म्यूजिक लॉन्च के दौरान शिखा रिहा पिल्लई लेबल का शिमरी ब्लैक नी लैंथ ड्रेस में नजर आई। ऑफ शॉल्डर स्टाइल का ये ड्रेस उन पर खूब जंच रहा था।

शिखा जब भी सेपरेट्स पहनती हैं उनके बॉटम्स ज़्यादातर हाई-वेस्ट वाले होते हैं क्योंकि ये टमी छुपाने में मदद करते हैं.


