Sunday, 16 August 2026

All Categories

सोशल मीडिया में एक नया ट्रेंड चल रहा है 'बार्बी फीट'

2707::/cck::

हॉलीवुड मॉडल्‍स से लेकर बॉलीवुड दिवाज तक, क्‍यों सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहा है 'बार्बी फीट'....




::/introtext::
::fulltext::

सोशल मीडिया में इन दिनों हॉलीवुड एक्‍ट्रेसेज से लेकर मॉडल्‍स टांगों को एक्‍सपोज करते हुए फोटोज को शेयर कर रही है। इन फोटोज में वो अपने पांवों को अलग तरीके से ज्‍यादा एक्‍सपोज करते हुए पोज कर रही है। खासकर स्विमिंगसूट में। दरअसल सोशल मीडिया में एक नया ट्रेंड चल रहा है 'बार्बी फीट'। जिसमें दुनिया की सबसे खूबसूरत और स्‍टाइलिश डॉल की नक्‍ल करते हुए अपने पांव को टोंड और खूबसूरत दिखाने के लिए हॉलीवुड की फेमस सेलिब्रेटिज इस पोज में फोटोज शेयर कर रही है। 

इस ट्रेंड के तहत ऐसी तस्वीरें डाली जा रही हैं, जिसमें बार्बी की तरह की पोज देकर पांवों को दिखाया जा रहा है। खासतौर पर लोग अपने पैरों की फोटो डाल रहे हैं जिसमें पंजे पर फोकस कर रही है।। यह पोज देखने में दुनिया की सबसे फेमस डॉल बार्बी के जैसा दिखता है और इसका मकसद पैरों की लेंथ को बड़ा दिखाना है। पैरों की लैंथ लम्‍बी दिखने से लड़कियों की कठ कादी और भी ज्‍यादा छरहरी नजर आती है। आइए जानते है कि आखिर क्‍या है 'बार्बी फीट'।

क्‍या है 'बॉर्बी फीट'

इस टर्म को सबसे पहले ऑनलाइन फैशन वेबसाइट- हू, व्हाट, वेयर ने इंट्रोड्यूज किया था। इस पोज के लिए गर्ल्‍स को बार्बी की तरह ही खड़ा होना होता है। बार्बी डॉल की तरह टोंड टांगों को दिखाते हुए इसमें पंजों के सहारे खड़े होना होता है। ये पोज लड़कियों में काफी फेमस हो रहा है, क्‍योंकि इसमें टांगे कहीं अधिक लंबी दिखाई देती हैं। फोटो का पूरा फोकस टांगों पर ही होता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया में एक बाद एक हॉलीवुड सेलिब्रेटिज इस पोज में स्विमसूट में इस पोज में फोटोज शेयर कर रही है। बॉलीवुड में भी इस पोज का क्रेज देखने को मिल रहा है।

हॉलीवुड हसीनाएं भी है दीवानी '

बार्बी फीट' में पोज करते हुए हॉलीवुड स्टार किम कार्दाशियां से लेकर केंडल जेनर और बेला हदीद ने भी फोटोज शेयर की हैं। इसके अलावा हाल ही में विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल्स भी इस लिस्‍ट में शामिल हो गई हैं। हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है।

बॉलीवुड में भी दीवाज कर रही हैं फॉलो

सिर्फ हॉलिवुड ही नहीं बल्कि हमारी बॉलिवुड दीवाज भी बार्बी फीट ट्रेंड फॉलो करने के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में अभिनेत्री कटरीना कैफ ने जैकलीन और सोनाक्षी के साथ जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट की थी, उसमें ये तीनों ही एक्‍सट्रेसेज बार्बी फीट पोज में नजर आ रहीं थीं। फिल्‍म 'रंगून' में कंगना भी बार्बी फीट पोज देते हुए नजर आ चुकी है।

माइग्रेन पोज और Bambi pose भ्‍ाी हुआ था फेमस

हाल ही में सोशल मीडिया में माइग्रेन पोज हिट था, जिसमें आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी सिर पर इस तरह से हाथ रखकर सेल्फी खींच रहे थे जिसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो उन्हें सिरदर्द हो और इससे पहले भी इंस्टाग्राम में पिछले साल डिजनी से इंस्पायर होकर Bambi pose काफी फेमस हुआ था। अब बार्बी फीट ट्रेंड इंस्टाग्राम पर हिट हो चुका है।

::/fulltext:: 2707::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!