Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
गरियाबंद. मेडल लेकर लौटी बेटियों के स्वागत के लिये बस स्टैंड पहुंचे संसदीय सचिव ने बेटियों के स्पोर्ट्स किट के लिये 60 हजार रुपए देने का एेलान किया है. उन्होंने कहा कि अभावों के बीच निखरी इन प्रतिभाओं ने जिले का मान बढ़ाया है. सीएम से चर्चा कर यहां कुछ बेहतर करवाने का प्रयास करेंगे.

बीते रविवार को मुम्बई के ठाणे में आयोजित कराटे ओपन चैम्पियन शिप में देवभोग के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बेटी मीनाक्षी साहू ने गोल्ड मैडल व पद्मल्या यादव ने ब्रास मेडल जीत कर सबको चौका दिया था. आज ये दोनों बेटिया अपने कोच बरखा साहू के साथ बस से देवभोग लौटी. उनके स्वागत के लिये यंहा के विधायक एवं संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी बस स्टेंड पहुंचे. उनके साथ जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल कई वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ होरी लाल साहू, चन्द्र शेखर सोनवानी, अनिल बेहेरा, राजेश पांडेय के अलावा बीईओ प्रदीप शर्मा एवं स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद थे.

बेटियों को फूल माला से स्वागत किया गया साथ ही मिठाईयां भी खिलाई गई. संस्था की अधिक्षिका अमिता मेढ़े, कस्तूरबा की सहपाठी समेत पूरी छात्राएं स्वागत के लिये आई हुई थी. बैंड बाजे के साथ रैली निकाल कर छात्राएं विद्यालय तक ले गई. आतिशबाजी व जयकारे के जोरदार नारे भी लगाए गये.

इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि ग्रामीण इलाके के खेल प्रतिभा को निखारने के लिये बहुत जल्द क्रीड़ा परिसर का निर्माण हो इसके लिये सीएम से मिलकर मांग रखने को बात कही है. मांझी ने दोनों बच्चों के स्पोर्ट्स किट खरीदने के लिए 30-30 हजार की राशि देने के ऐलान किया है.
::/fulltext::