रायपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े इनामी नक्सली ने आज दुर्ग आईजी के सामने सरेंडर कर दिया। हार्डकोर नक्सली पहाड़ सिंह छत्तीसगढ़ के नक्सल कमांडर में बड़ा नाम था, जिस पर पुलिस ने 47 लाख रुपये का इनाम रखा था। पहाड़ सिंह महाराष्ट्र, मप्र और छग की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। समर्पण के लिहाज ये अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि वाले नक्सली की सरेंडर कही जा सकती है।
::/introtext::::fulltext::
हालांकि पहाड़ सिंह ने बिना हथियार के ही सरेंडर किया है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ सिंह के साथ 3 गनमैन सुरक्षा में तैनात रहते थे, लिहाजा वो हथियार के साथ नहीं निकल सका। आईजी जीपी सिंह ने newpowergame.com से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नक्सली कमांडर का सरेंडर पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है, इससे नक्सल संगठन की कमर टूटेगी।
करीब 20 सालों से पहाड़ सिंह नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था, मूल रूप से राजनांदगांव के छुरिया का रहने वाला था पहाड़ सिंह । ये नक्सली कान्हा और भोरमदेव इलाके में भी काफी सक्रिय था।
::/fulltext::