स्वतंत्रता दिवस बेहद सादगी से मनाया जा रहा है. प्रदेश में आयोजित किए गए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है......
::/introtext::::fulltext::
रायपुर। प्रदेश में आज बेहद सादगी पूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. राजधानी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने 22 टुकड़ियों की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया. परेड की कमांड आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी ने की.

आपको बता दें कि कल राज्यपाल बलरामजी दास टंडन निधन हो गया था. उनके निधन के बाद प्रदेश में 7 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है. जिसकी वजह से स्वतंत्रता दिवस बेहद सादगी से मनाया जा रहा है. प्रदेश में आयोजित किए गए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.
::/fulltext::