आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए शुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल........
आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। परिवार में कलह संभव है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक
घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7:35 तक
इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है, लापरवाही महंगी साबित होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी आज की मुलाकात काफी बढ़िया रहने वाली है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि आप घर के बड़े हैं तो छोटे आपकी बात का मान रखेंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जल्द ही आपको आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
किसी महंगी सुख सुविधा की वस्तु पर आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि आपको बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आपको धैर्यवान लेने की सलाह दी जाती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है और आज आप सभी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। सुस्ती और आलस्य का त्याग करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। किसी कारणवश आपकी मुलाकात टल सकती है। ऐसे में आपके बीच अनबन होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड बढ़ेगा। आपको अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। आज आपकी काफी आलोचना भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के कारण रोमांस में बाधा आएगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है और आपका वेतन भी बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। गलत खान-पान के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि जीवनसाथी के लिए आप कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3 बजे तक
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
