आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी.........
धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं तो भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आप पिकनिक आदि या फिर सैर सपाटे के लिए भी जाएं। दैनिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी लिए शुभ रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
प्यार मोहब्बत के मामले में अब काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको अपने पार्टनर का एक नया ही रूप देखने को मिलेगा। आपको अपने रिश्ते में नएपन का एहसास होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8 बजे तक
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। ग्रहों की अशुभ स्थिति का प्रभाव आपके व्यवहार में देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8:30 से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपको किसी नई योजना में धन निवेश करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप सोच समझकर अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज माता-पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय ना मिले। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:55 तक
दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो जाने के कारण आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर काफी धन खर्च हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7:10 से 10:10 तक
खानपान का पूरा ध्यान रखें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। विपरीत परिस्थिति में आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हो सकता है आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी करें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी और आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। यदि उनकी शिक्षा या विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत में बड़ा सुधार आएगा और आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5:20 तक
