क्या आज किस्मत देगी आपका साथ और मिलेगी आपको अपने प्रयासों में सफलता? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यह नौकरी, व्यापार, परिवार, सेहत, दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं आदि का भविष्यफल होता है। तो चलिए देखते हैं आज क्या कह रहे हैं आपकी किस्मत के सितारे।.........
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो पिता का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:23
शुभ समय:सुबह 6:50 से 9:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। किसी बात पर आपके बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दफ्तर का माहौल आज काफी सकारात्मक रहेगा। हो सकता है उच्च अधिकारी आपको आपका मनपसंद कार्य भी सौंपे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही अपना निर्णय लें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा और आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा आपको हो सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य यदि ठीक नहीं है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें। तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। बीती बातों को भूलकर इस समय आपको एक नई शुरुआत करने की आवश्यकता है। यदि आप बेवजह की बातों को लेकर बैठे रहेंगे तो इसका लबुरा असर आपके वर्तमान और भविष्य पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की होने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 8:25 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी रुकावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय:प्रातः4:15 से 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि के जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, इसके अलावा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की भी कोशिश करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। आपकी फिसली हुई जुबान आज विवाद का रूप ले सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद आज एक बार फिर ताजा हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने वाले हैं तो आपको अपने बजट का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आज आप समय का पूरा ध्यान रखें और छोटी सी भी गलती करने से बचें। आपकी आज की मेहनत आपको बड़ी तरक्की दिला सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से 8:25 तक
