आज 15 मई, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे.......
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस से बचें। इससे आपके बीच कड़वाहट और बढ़ सकती है। आपको एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 16
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक
दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। किसी काम को लेकर आप पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर बनाया जा सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। आप खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता या पिता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। दफ्तर में अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए न टालें, समय रहते आप अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े ग्राहक के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपनी जुबान पर काबू रखने की आवश्यकता है। अति उत्साहित होकर ऐसा कुछ न कहें जिससे आपको बाद में पछतावा हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। कर्ज और उधार लेन-देन से बचें। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह का टकराव आपके काम के लिए भी ठीक नहीं है। व्यापारियों को आज कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। अपने घर का माहौल शांत रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कमजोर सेहत के कारण आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही है बढ़िया संकेत दे रहा है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि घर के बड़े आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। दफ्तर में आप एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज बॉस का मूड काफी खराब हो सकता है। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का समर्थन मिलेगा। आज आपके पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप आराम पर ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 12 बजे तक
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आज दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:38
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
