Dus Ka Dum Promo: सलमान खान ने पूछा भारतीय लड़कों से जुड़ा ऐसा सवाल कि देनी पड़ी Free Kiss
::/introtext::::fulltext::
सलमान खान ने ट्विटर पर अपने आगामी गेम शो 'दस का दम' का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अभिनेता शो की कंटेस्टेंट सुप्रिया से एक मजेदार सवाल पूछते हैं.
खास बातें
- 'दस का दम' का प्रोमो रिलीज
- सुप्रिया से सलमान ने पूछा मजेदार सवाल
- सही जवाब देने पर मिली सलमान से 'फ्री किस'
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए रेडी हैं. सोमवार को सलमान ने ट्विटर पर अपने आगामी गेम शो 'दस का दम' का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सल्लू मियां शो की कंटेस्टेंट सुप्रिया से एक मजेदार सवाल पूछते हैं. सलमान उनसे जानना चाहते हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय लड़के, लड़कियों को पटाने के लिए इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल करते हैं. सुप्रिया जवाब में 80% कहती हैं और सलमान उनसे खुश होकर चैक के साथ उनके गालों पर 'फ्री किस' दे जाते हैं.
