सोनम कपूर को मिली होने वाले पति से हिदायत, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़ी पाबंदी....
::/introtext::
::fulltext::
सोनम कपूर 24 घंटे में से 18 घंटे अपने फोन पर बिजी रहती हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम के होने वाली पति आनंद आहूजा ने उनपर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़ी एक पाबंदी लगाई है.
खास बातें
- 8 मई को आनंद आहूजा से होगी सोनम की शादी
- 24 में से 18 घंटे फोन पर बिजी रहती हैं सोनम
- सोते वक्त बेडरूम में फोन चार्ज न करें: आनंद आहूजा की हिदायत
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित टॉपिक बना हुआ है. आगामी 8 मई को सोनम कपूर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं. कपूर और आहूजा परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मालूम हो कि, सोनम कपूर उन सेलेब्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं. 24 घंटे में से 18 घंटे वह अपने फोन पर बिजी रहती हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम के होने वाली पति आनंद आहूजा ने उनपर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़ी एक पाबंदी लगाई है.
हाल ही में शो 'सोशल मीडिया स्टार' में शामिल हुईं सोनम कपूर ने बताया कि आनंद ने उन्हें हिदायत दी है कि सोने से ठीक पहले उन्हें अपने फोन को बाथरूम में या फिर हॉल में चार्जिंग पर लगाना होगा, ताकि सोते समय वह सोशल मीडिया से दूर रह सकें. सोनम ने कहा कि अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हर कपल को ऐसे नियम बनाने चाहिए.
आनंद आहूजा इंडिया के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं. कथित तौर पर वह 3000 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं.
आनंद आहूजा देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस 'शाही एक्सपोर्ट' के मालिक हरिश आहूजा के पोते हैं. आनंद आहूजा इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. यह उनका फैमिली बिजनेस है. दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद आनंद ने अमेरिका से ग्रेजुएशन किया और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल व्हार्टन से एमबीए की पढ़ाई की. उन्होंने अमेजॉन.कॉम में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया है.
बता दें कि दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ''कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है. शादी आठ मई को मुंबई में होगी. चूंकि यह एक निजी मामला है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं.''