रायपुर. छत्तीसगढ़ के आईएएस अमिताभ जैन भारत सरकार में एडिशनल सिकरेट्री इम्पेनल हुए हैं। कं्रेद्र ने 1989 और 90 बैच के आईएएस अफसरों को एडिशनल सिकरेट्री के लिए सूचीबद्ध किया है। इस सूची में अमिताभ का नाम भी शामिल है। भारत सरकार की सूची में आने का मतलब यह है कि वे अगर भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे तो उन्हें एडिशनल सिकरेट्री लेवल का पोस्ट मिलेगा।
::/introtext::::fulltext::
अमिताभ 1989 बैच के आईएएस हैं। इस बैच में छत्तीसगढ़ कैडर में वे अकेले आईएएस हैं। वे यहां प्रमुख सचिव के रूप में वित, वाणिज्यिक कर, गृह, जेल और परिवहन जैसे अहम विभाग संभाल रहे हैं। पहले उनके पास वित और वाणिज्यिक कर था। लेकिन, हाल ही में सरकार ने उन्हें गृह, जेल और परिवहन की कमान भी सौंप दी।
छत्तीसगढ़ के किसी आईएएस के लिए यह पहला मौका है, जब राज्य में एडिशल चीफ सिकरेट्री बने बगैर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में एडिशनल सिकरेट्री इम्पेनल होने का अवसर मिला हो। अमिताभ अभी यहां एसीएस नहीं बन पाए हैं। अगले साल जनवरी में उनका एसीएस बनना ड्यू है। हालांकि, वे एक बार पांच साल के लिए सेंट्रल डेपुटेशन करके आ चुके हैं। वे 2015 में केंद्र से लौटे थे।
