नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई।.....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज संसद में ठीक 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। पहले तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद ने अपना पक्ष रखा, इसके बाद भाजपा की ओर से राकेश सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके बाद राहुल गांधी का भाषण प्रारंभ हुआ। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधे सीधे आरोप लगाए जिसके चलते संसद में हंगामा शुरू हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लाइव अपडेट्स...
* राहुल के आरोपों के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही 1.45 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
* राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी की सीट पर जाकर उनसे गले मिले। मोदी सीट पर ही बैठे रहे।
* आपके मन में मेरे लिए गुस्सा है, मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं।
* भाजपा और आरएसएस का मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे हिन्दू होने का मतलब समझाया।
* राहुल के आरोपों के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्पीकर को सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल के भाषण से भूकंप आ गया।
* लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी से कहा है कि अगर आपने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम लिया है तो आपको उनको भी बोलने देना चाहिए। आप को सीधे आरोप नहीं लगाने चाहिए।
राहुल ने राफेल डील को लेकर रक्षा मंत्री पर झूठ बोलने का आऱोप लगाया है।
* राहुल गांधी ने कहा कि महिला, आदिवासी, दलित पीटे जा रहे हैं प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसी छवि बन रही है कि महिलाओं की रक्षा नहीं हो पा रही है।

* राहुल गांधी ने भाषण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जुमलों से किसान पीड़ित हैं। पहला जुमला 15 लाख रुपए वाला, कहां हैं 15 लाख। प्रधानमंत्री रोजगार की बात पर कहते हैं कि पकौड़े बनाओ। उन्होंने कहा कि पता नहीं कहां से मैसेज आया और नोटबंदी कर दी। समझ नहीं आया कि धंधा कैसे चलेगा।
*राहुल के आरोपों पर सरकार ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया। इसके तहत बिना नोटिस किसी पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।
* राहुल ने कहा कि पीएम ने कारोबारियों को करोड़ों का फायदा पहुंचाया।
* राफेल डील पर राहुल ने कहा कि जादू से हवाई जहाज का दाम 1600 करोड़ रुपए हुआ।
* केन्द्र सरकार ने राफेल के दाम बताने से इनकार किया था, लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ ऐसा कोई करार नहीं।
* प्रधानमंत्री के दबाव में रक्षामंत्री ने झूठ बोला। दाम बताने पर फ्रांस को एतराज नहीं।
* मोदी की मार्केटिंग में बिजनेसमैन पैसा लगाते हैं।
* दूसरा जुमला बेरोजगारी का।
* जीएसटी कांग्रेस लाई। तब गुजरात के सीएम (मोदी) ने विरोध किया था। हम जीएसटी में एक रेट चाहते थे। हम चाहते थे कि पेट्रोल और डीजल भी जीएसटी में शामिल हो।
* राहुल ने कहा प्रधानमंत्री उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। उनके दिल में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं। मोदी की बात सूट-बूट वाले बिजनेसमैनों से होती है। छोटे दुकानदारों से वे बात नहीं करते। जियो के विज्ञापन में प्रधानमंत्री की फोटो दिखती है।
* अमित शाह के बेटे जय शाह का नाम भी राहुल ने लिया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जय शाह का नाम नहीं जाएगा।
*राहुल गांधी का भाषण शुरू
*राहुल गांधी का भाषण शुरू
* जिस समय भाजपा सांसद राकेश सिंह बोल रहे थे तो विपक्षी सांसद शोर शराबा कर रहे थे। इसी बीच, हिमाचल से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर खड़े हो गए और उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर आप चुप नहीं रहेंगे तो आपके नेता भी नहीं बोल पाएंगे।
*भाजपा सांसद राकेशसिंह ने कहा कि कांग्रेस के 48 साल के शासन में कई घोटाले हुए, जिससे देश का सिर शर्म से झुक गया। कांग्रेस को लोगों के भावनात्मक शोषण का हुनर हासिल है। उसने गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटी गरीब ही मुख्यधारा से हट गए। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है, जबकि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने वोटों के लिए कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों (मुस्लिमों) का है।
*अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से पहला भाषण राकेश सिंह दे रहे हैं। सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद हैं।
*एक सांसद द्वारा पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिए जाने के बाद रक्षामंत्री निर्माला सीतारम ने बयान वापस लेने को कहा।
* टीडीपी को बोलने के लिए 13 मिनट मिले थे लेकिन उनके सांसद जयदेव गल्ला अब तक 45 मिनट तक बोल चुके हैं। अभी भी उनका भाषण जारी है।
*गल्ला ने पीएम मोदी को याद दिलाते हुए कहा कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भी आपने रैली करके आंध्र को स्पेशल स्टेटस देने का वादा किया था। लेकिन वह वादा आपने आजतक पूरा नहीं किया है। क्या आपके वादों में कोई ताकत नहीं है।
*टीडीपी के सांसदों ने लोकसभा मे बालाजी भगवान की तस्वीर दिखाई है। गल्ला ने कहा कि तेलंगाना को ज्यादा राजस्व दिया जा रहा है, बंटवारे के बाद हमारे साथ न्याय नहीं हुआ। टीडीपी का कहना है कि राज्य बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश का आर्थिक नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश की कोई मदद नहीं की. आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं दिया गया।
*गल्ला ने कहा है कि आंध्र प्रदेश में बीजेपी का हाल वैसा ही होगा जैसा कांग्रेस का होगा। हम मोदी सरकार को श्राप दे रहे हैं। कई वजहों से मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इसमें भेदभाव, विश्वास की कमी, प्राथमिकता की कमी जैसी कई वजह शामिल हैं।
*बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर जनता दल यू केन्द्र सरकार के साथ है।
*हम धमकी नहीं श्राप दे रहे हैं। आंध्र के लोग पीड़ा में हैं।
*उन्होंने कहा कि आंध्र पर कर्ज थोप दिया गया है। तेलंगना नहीं आंध्र नया राज्य बना है।
*टीडीपी के नेता जयदेव गल्ला ने मोदी सरकार द्वारा आंध्र के लिए किए गए वादे याद दिलाए।
*गल्ला ने कहा कि मोदी सरकार के कारण आंध्र मुश्किल में, सरकार के कारण चुनौतियां पैदा हुई है।
* भारी बारिश के चलते संसद परिसर में जल जमा हो गया है।*टीडीपी के जयदेव गल्ला ने विश्वास प्रस्ताव पर बोलना शुरू कर दिया है। टीडीपी के लोकसभा में 16 सांसद हैं। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश का वादा पूरा नहीं किया है।
*इसका मतलब शिवसेना के बीजू जनता दल ने भी विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। शिवसेना और बीजद के सांसद मिलकर कुल 38 सांसद होते हैं।
*भाजपा को दूसरा बड़ा झटका, बीजेडी ने लोकसभा से वॉकआउट किया। बीजेडी के 20 सांसद है जो चर्चा में हिस्सा नहीं लेंगे। ओडिशा राज्य की पार्टी बीजेडी के नेता नवीन पटनायक हैं। लोकसभा की अब स्थिति 495 रह गई है।
*कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में चर्चा के लिए समय देने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस को बोलने के लिए कम समय दिया गया है।
* कांग्रेस को अपना पक्ष रखने के लिए मिले 38 मिनट पर एतराज।
*अविश्वास प्रस्ताव पर संसद की कार्यवाही प्रारंभ। कुछ ही देर में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो जाएगी। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।
*शिवसेना ने कहा है कि सरकार ने साल 2014 में जनता से जो वादे किए तो उसे अबतक पूरा नहीं किया है। इसलिए हमने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है। लेकिन हम सरकार में बने रहेंगे। शिवसेना के लोकसभा में 18 सांसद हैं।
*अविश्वास प्रस्ताव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। संजय राउत ने कहा, शिवसेना नहीं लेगी वोटिंग में हिस्सा।
* विजय गोयल का राहुल पर हमला, देखते हैं कि भूकंप आता है या नहीं
*विपक्ष के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों ने संकेत दिए हैं कि वह इस बहस के माध्यम से सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला करने से चूकेगें नहीं। इनमें किसानों की दयनीय हालत, धीमा आर्थिक विकास और लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।
*टीडीपी के केसीनेनी श्रीनिवास लोकसभा में शुक्रवार सुबह अविश्वास प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे।
* केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले तंज कसा है। उन्होंने कहा, भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी संसद में बोलेंगे तो भूकंप आएगा। भूकंप से उनका खुद का कैंप धराशायी होगा और कमल पहले से बड़ा खिलेगा।
*अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी बहस में संसद में बीजेपी की ओर से पार्टी के जबलपुर सांसद राकेश सिंह और दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी बहस में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी सासंद अर्जुन मेघवाल बहस में इंटरवीन करेंगे. वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी शिरोमणी अकाली दल से सासंद हरसिमरत कौर भी बहस में इंटरवीन करेंगी।
*शिवसेना के संजय राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे सुबह 10:30 बजे अपना फैसला सांसदों को बताएंगे।
*विपक्ष के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों ने संकेत दिए हैं कि वह इस बहस के माध्यम से सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला करने से चूकेगें नहीं। इनमें किसानों की दयनीय हालत, धीमा आर्थिक विकास और लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।
*टीडीपी के केसीनेनी श्रीनिवास लोकसभा में शुक्रवार सुबह अविश्वास प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे।
* केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले तंज कसा है। उन्होंने कहा, भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी संसद में बोलेंगे तो भूकंप आएगा। भूकंप से उनका खुद का कैंप धराशायी होगा और कमल पहले से बड़ा खिलेगा।
*अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी बहस में संसद में बीजेपी की ओर से पार्टी के जबलपुर सांसद राकेश सिंह और दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी बहस में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी सासंद अर्जुन मेघवाल बहस में इंटरवीन करेंगे. वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी शिरोमणी अकाली दल से सासंद हरसिमरत कौर भी बहस में इंटरवीन करेंगी।
*शिवसेना के संजय राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे सुबह 10:30 बजे अपना फैसला सांसदों को बताएंगे।
*लोकसभा में भाजपा की ओर से राकेश सिंह करेंगे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत।
* अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में अहम है। उन्हें उम्मीद है कि सभी सहयोगी इस मौके पर रचानात्मक और विस्तृत तरीके से लोगों की उम्मीदों को यहां पर रखेंगे। इसके साथ ही बिना की शोरगुल के बहस जारी रहेगी। हमें इसका ध्यान रखना होगा। देश इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बहस को देख रहा होगा।

* अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में अहम है। उन्हें उम्मीद है कि सभी सहयोगी इस मौके पर रचानात्मक और विस्तृत तरीके से लोगों की उम्मीदों को यहां पर रखेंगे। इसके साथ ही बिना की शोरगुल के बहस जारी रहेगी। हमें इसका ध्यान रखना होगा। देश इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बहस को देख रहा होगा।
* इससे पहले सूत्रों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव के ऊहापोह के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुरुवार को फोन किया। शाह ने उद्धव से कहा कि वे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार का साथ दें। इस पर उद्धव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मोदी सरकार का ही साथ देगी।
किसको मिलेगा कितना समय?
विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आज अविश्वास प्रस्ताव पर अपने विचार रखने के लिए 38 मिनट का समय दिया गया है। वहीं सदन में बहुमत वाली सत्तारूढ़ भाजपा को चर्चा में तीन घंटे और 33 मिनट का समय दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ने बोलने के लिए टीडीपी को 13 मिनट का समय दिया है। पार्टी की ओर से जयदेव गल्ला पहले वक्ता होंगे। वहीं अन्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को क्रमश: 29 मिनट, 27 मिनट, 15 मिनट और 9 मिनट का समय दिया गया है।
किसके पास कितने सांसद?
वर्तमान स्थिति में लोकसभा में एनडीए के सदस्यों की संख्या 313 है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष को लेकर बीजेपी के 274, शिवसेना के 18, लोजपा के छह और शिअद के छह सदस्य हैं। वहीं, विपक्षी दलों की संख्या 222 बतायी जा रही है। इनमें कांग्रेस के 63, अन्नाद्रमुक के 37, तृणमूल कांग्रेस के 34, बीजद के 20, तेदेपा के 16 और टीआरएस के 11 सदस्य शामिल हैं।
कौन किसने साथ?
टीडीपी के अलावा वाईएसआर कांग्रेस भी इस प्रस्ताव का समर्थन कर रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, एआईएडीएमके, एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी ने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने की घोषणा की है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेगी। मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव है। सभी विपक्षी पार्टियां अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर रही हैं। एआईएडीएमके और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने साफ संकेत दिया है कि वह अविश्वास प्रस्ताव में नहीं रहेगा। टीडीपी के सांसद जे सी दिवाकर रेड्डी ने बुधवार को संसद में भाग नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि जब इस मुद्दे को चर्चा में लाया जाएगा तो वे इससे दूर रहेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी सांसदों को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने के लिए व्हीप जारी कर चुका है। जबकि दूसरी ओर 18 सांसदों के साथ लोकसभा में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने पार्टी का फैसला अपने अध्यक्ष नवीन पटनायक पर छोड़ दिया है। दूसरी ओर भाजपा के साथ एनडीएन के सभी घटक दलों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जो हमेशा मोदी सरकार की आलोचना करते आए हैं। उन्होंने कहा है कि वे सरकार के साथ रहेंगे।
राहुल गांधी ने कहा था मुझे बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा
*उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2016 में, नोटबंदी विवाद के दौरान गांधी ने कहा था, "अगर वे मुझे बोलने की अनुमति देते हैं (नोटों पर प्रतिबंध लगाने पर) तो आप देखेंगे कि क्या भूकंप आएगा।" इसके बाद बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब अमेठी के दौरे पर थे तब पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि अगर मैं 15 मिनट संसद में भाषण दूं तो प्रधानमंत्री मेरे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। आज राहुल गांधी संसद में बोलने का मौका मिलेगा। बाद में राहुल गांधी के 15 मिनट मांगने वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, 'कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे चुनौती दी है कि अगर वह 15 मिनट संसद में बोलेंगे तो मैं वहां बैठ नहीं पाऊंगा, लेकिन वह अगर 15 मिनट बोलेंगे यह भी बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाऊंगा तो मुझे याद आता है कि क्या सीन है।'
* प्रधानमंत्री ने तंज करते हुए कहा था कि हम कांग्रेस के अध्यक्ष के सामने नहीं बैठ सकते हैं, आप नामदार हैं हम कामदार हैं। हम तो अच्छे कपड़े भी नहीं पहन सकते हैं आपके सामने कैसे बैठेंगे। पीएम ने तंज कसते हुए कहा, 'आप (राहुल) जिस भाषा में भी बात कर सकें, हाथ में कागज लिए बगैर कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां ही जनता के सामने बोल दीजिए।' पीएम मोदी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल बिना कागज के 15 मिनट केवल बोलकर दिखाएं। राहुल गांधी 15 मिनट में केवल 5 बार विश्वेश्वरैया का नाम लेकर दिखाएं।
* अकाली सांसद हरसिमरत कौर ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि यह संसद है, मुन्ना भाई का पप्पी झप्पी एरिया नहीं।
::/fulltext:: * अकाली सांसद हरसिमरत कौर ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि यह संसद है, मुन्ना भाई का पप्पी झप्पी एरिया नहीं।
