रायपुर गायत्री मंदिर में करिश्मा संग लिए सात फेरे…
::/introtext::::fulltext::
रायपुर। IAS चंद्रकांत वर्मा शादी के बंधन में बंध गये हैं। आज चंद्रकांत वर्मा ने करिश्मा दुबे के साथ सात जन्मों के बंधन के साथ सात फेरे लिये। 2017 बैच के आईएएस चंद्रकांत अभी बस्तर में बतौर सहायक कलेक्टर पोस्टेड हैं, वहीं अर्धांग्नि बनी करिश्मा भी राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और अभी पंडरिया में बतौर तहसीलदार पोस्टेड हैं।
चंद्रकांत और करिश्मा ने साथ में पढ़ाई की है और दोनों काफी अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन अब वो दोस्ती शादी में बदल गयी है। आज रायपुर के समता कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में चंद्रकांत वर्मा और करिश्मा की शादी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर परिवार के लोगों के अलावे कई करीबी भी मौजूद रहे।

शादी के बंधन में बंधने के बाद कल रायपुर के डीडी नगर में एक भव्य रिस्पेशन का कार्यक्रम है, जिसमें छत्तीसगढ़ के कई प्रशासनिक अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल होंगे।
2017 बैच के होम कैडर के IAS हैं चंद्रकांत वर्मा
2017 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के 5 IAS में चंद्रकांत वर्मा इकलौते होम कैडर के IAS हैं। चंद्रकांत पहले राज्य प्रशासनिक सेवा में ही थे, लेकिन बाद में उन्होंने संघर्षों की नयी इबारत लिखी और फिर 7 बार नाकाम होने के बाद यूपीएससी में कामयाबी का झंडा बुलंद किया। 2008 बैच के PSC में चंद्रकांत बतौर डिप्टी कलेक्टर थे, जबकि करिश्मा 2008 बैच में PSC के जरिये तहसीलदार में सेलेक्ट हुई थी।
पंडरिया में तहसीलदार हैं करिश्मा
करिश्मा दुबे 2008 बैच की तहसीलदार हैं और मौजूदा वक्त में पंडरिया में पदस्था है। करिश्मा ने भी बड़े संघर्षों के बाद मुकाम हासिल किया है। इससे पहले करिश्मा शिक्षाकर्मी के तौर पर भी ज्वाइनिंग दी थी, लेकिन जब वहां उनका मन नहीं लगा तो महिला बाल विकास विभाग के महिला पर्यवेक्षक के तौर पर भी उनकी पोस्टिंग हुई, वो धमधा में कार्यरत रहीं। शिक्षाकर्मी मोर्चा के प्रांतीय संचालक विरेंद्र दुबे व अतुल अवस्थी करिश्मा के जीजा हैं।
::/fulltext::