Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। ताउते के बाद एक और चक्रवात का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 26 मई तक भारत के पूर्वी तट से चक्रवात के टकराने की आशंका जतायी है। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने 9 ट्रेनों को रदद करने का फैसला लिया है। ये सभी ट्रेनें छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती है। इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सूचित किया है कि 22 मई के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 24 मई तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 मई के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने इसे साइक्लोन यास (Cyclone Yaas) नाम दिया है। दो हफ्ते के भीतर भारत में दस्तक देने वाला ये दूसरा चक्रवात होगा। अभी पिछले हफ्ते ही अरब सागर में बने चक्रवात ताउते ने गुजरात में दस्तक दी थी।
ईस्ट कोस्ट रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार यास चक्रवात की चेतावनी के कार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया जाएगा
1) गाड़ी संख्या 02037 पुरी अजमेर 24 मई 2021 को पुरी से रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 02145 एलटीटी -पुरी, 23 मई 2021 को एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) से रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद -पुरी 23 एवं 24 मई 2021 को अहमदाबाद से रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 02146 पुरी- एलटीटी 25 मई 2021 को पूरी से रद्द रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 02828 सूरत-पुरी 25 मई 2021 को पूरी से रद्द रहेगी।
6) गाड़ी संख्या 02843 पुरी अहमदाबाद 25 एवं 27 मई 2021 को पूरी से रद्द रहेगी।
7) गाड़ी संख्या 02038 अजमेर पुरी 25 मई 2021 को अजमेर से रद्द रहेगी।
8) गाड़ी संख्या 02093 पुरी जोधपुर 26 मई 2021 को पूरी से रद्द रहेगी ।
9)गाड़ी संख्या 08405 पुरी अहमदाबाद 26 मई 2021 को पूरी तरह रहेगी।