Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। कोरोना के कहर के बीच एक राहत की खबर है। इस बार वक्त से पहले देश में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जताया गया है कि छत्तीसगढ़ में 10 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है। प्रदेश में बस्तर के रास्ते मानसून की आमद होगी। 10 जून को बस्तर में मानसून की दस्तक के बाद 15 दिन तक रायपुर पहुंचने का अनुमान है, वहीं 21 जून तक मानसून सरगुजा इलाके में पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून 31 मई को पहुंचने के आसार हैं। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस बीच अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘तौकते’ का खतरा तैयार हाे रहा है। इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 53 दलों को तैयार किया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने शुक्रवार को इस बारे में एक ट्वीट किया। इसमें उन्हाेंने कहा कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में इन दलों को तैनात किया जा रहा है।