ब्रिस्टल। महेंद्रसिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो यह दिखाता है कि टीम के जूनियर खिलाड़ियों के साथ भी वे मस्ती करने से नहीं हिचकिचाते हैं। धोनी के बर्थडे के इस वीडियो को देखकर भी नहीं लगता है कि धोनी 37 साल के हो गए।
::/introtext::::fulltext::
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत मौजमस्ती वाला हो गया है और अब सीनियर जूनियर का इसमें कोई भेदभाव नहीं है। धोनी शनिवार को 37 साल के हुए और इस दौरान उन्होंने टीम के साथियों और उनके परिजनों की उपस्थिति में केक काटा। जैसे ही धोनी ने केक काटा, स्पिनर कुलदीप यादव ने केक का बड़ा हिस्सा उठाकर धोनी के सिर पर रगड़ा तो युजवेंद्र चहल ने उनके चेहरे पर लगा दिया।
इस दौरान सुरेश रैना तो कुलदीप को ऐसा करने से रोकते नजर आए। मजे की बात तो इसके बाद हुई जब धोनी ने केक का बड़ा हिस्सा उठाकर उसे कुलदीप के मुंह, सिर और पीठ पर जमकर रगड़ा। इस तरह धोनी ने तुरंत ही कुलदीप के साथ मजाकिया लहजे में अपना हिसाब बराबर कर दिया।
कुलदीप और चहल पिछले काफी समय से सीमित ओवरों के फॉर्मेट में टीम इंडिया का अभिन्न अंग बन चुके हैं। इन्होंने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जगह ले ली हैं।
