क्रोएशिया ने पेनलटी शूटआउट में रूस को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.....
::/introtext::::fulltext::
फीफा विश्व कप के चौथे क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया ने पेनलटी शूटआउट में रूस को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्रोएशिया 20 साल बाद फीफा विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। फिश्त ओलंपिक स्टेडियम में हुए इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच अतिरिक्त समय से होते हुए पेनलटी शूटआउट तक जा पहुंचा। शूटआउट के अंतिम मौके में ईवान राकिटिच ने गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
रूस के डेनीस चेरेशव के खेल के 31वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 39वें मिनट में क्रोएशिया के एंद्रे क्रामारिच ने गोल दागकर मैच में बराबरी की। 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। खेल अतिरिक्त समय में पहुंच गया। 101वें मिनट पर क्रोएशिया ने गोल लगाकर मैच में बढ़त बना ली। लेकिन, इसके बाद फिर से मैच पलट गया। अतिरिक्त समय के आखिरी पांच मिनट में रूस के मारियो फर्नांडिस ने गोल कर दिया और मुकाबला फिर से बराबरी पर पहुंच गया। आखिर में पेनलटी शूटआउट में भी मैच बेहद रोमांचक रहा। शूटआउट के अंतिम मौके में मैच का फैसला हो पाया।
::/fulltext:: 