——
Saturday, 18 April 2026

थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों को फीफा अध्यक्ष ने विश्व कप फाइनल के लिए किया आमंत्रित

2332::/cck::

थाईलैंड के 11 से 16 साल के फुटबॉल खिलाड़ी 23 जून से अपने कोच के साथ अंधेरी गुफा में फंसे हुए है।.....

::/introtext::
::fulltext::
मास्को। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों की फुटबॉल टीम को रूस में विश्व कप का देखने के लिए आमंत्रित किया हैं। इनफैनटिनो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दो सप्ताह पहले बाढ़ की पानी बढ़ने से गुफा में फंसे ‘वाइल्ड बोअर्स’ टीम के खिलाड़ियों को बचा लिया जाएगा और 15 जुलाई को वे मास्को में फाइनल के लिए मौजूद रहेंगे। उन्होंने थाईलैंड फुटबॉल संघ के प्रमुख को भेजे पत्र में लिखा, ‘‘हमें उम्मीद हैं कि वे जल्द ही अपने परिवार से मिलेंगे और अगर उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा करने की इजाजत देता है तो मुझे उन्हें 2018 विश्व कप फाइनल में मेहमान के तौर पर आमंत्रित करने खुशी होगी।’’
 
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे फाइनल मैच में हमारे साथ होंगे जो नि:संदेह ही उत्सव मनाने का एक अद्भुत क्षण होगा। थाईलैंड के 11 से 16 साल के फुटबॉल खिलाड़ी 23 जून से अपने कोच के साथ अंधेरी गुफा में फंसे हुए है। लापता होने के नौ दिन बाद गोताखोरों ने उनका पता लगाया है और बच्चों का वीडियो जारी किया गया था जिस में वह मुस्कुराते हुए दिख रहे है।
::/fulltext:: 2332::/cck::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1079969

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.178
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

9
Online

2026-04-18