Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के बाद रायपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। अब प्रदेश के अन्य स्थानों को भी बेसबरी से इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आगामी 24 और 72 घण्टे के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के बस्तर,कोंडागांव,सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर ,नारायणपुर, धमतरी, रायपुर,बालोद, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसी तरह अगले 48 घंटे में सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर,कांकेर ,नारायणपुर, राजनांदगांव, दुर्ग ,बालोद, धमतरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में मौसम विज्ञानी आरके वैश्य ने छत्तीसगढ़ शासन के राहत आयुक्त को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।