Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को आए ताकतवर भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1203 हो गई है। सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं, अभी भी बहुत से लोग लापता हैं, जिनमें से कई मलबे में दबे हो सकते हैं। आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों की संख्या दो हजार तक हो सकती है। अब तक ज्यादातर मौतें पालू शहर में दर्ज की गईं। अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं, अभी भी बहुत से लोग लापता हैं, जिनमें से कई मलबे में दबे हो सकते हैं।
सुलावेसी द्वीप का प्रमुख शहर पालू और भूकंप के केंद्र के पास स्थित डोंगाला शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए इंडोनेशिया की सेना को उतारा गया है। इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति यूसुफ काला का कहना है कि अभी भूकंप के केंद्र बिंदु के पास स्थित शहर डोंगाला से हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा नहीं मिला है। यहां मरने वालों की तादाद हजारों में हो सकती हैं। डोंगाला में करीब तीन लाख लोग रहते हैं। बचावकर्मी अभी तक पालू शहर तक ही पहुंच पाए हैं। डोंगाला के कई दूरस्थ इलाकों तक पहुंचने में अभी कामयाबी नहीं मिली है।
सरकार की आपात सेवा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नूगोरो का कहना है कि कई जगह सुनामी की लहरें 20 फुट तक ऊंची थीं और लोगों ने इससे अधिक ऊंचाई के पेड़ों पर चढ़कर अपनी जान बचाई है। सुलावेसी द्वीप के मुख्य शहर पालू में हजारों लोग आपात केंद्रों में रह रहे हैं।
टोक्यो। जापान में रविवार को शक्तिशाली तूफान त्रामी के कहर को देखते हुए तोक्यो सहित कई इलाकों के लिए उड़ानों और ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। तूफान त्रामी की जद में समूचा दक्षिण पश्चिम जापान है और इसके चलते दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के मियाजाकी में बाढ़ आ गई है।
राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार शिकोकू द्वीप के तोकुशिमा शहर में 2,50,000 से अधिक लोगों समेत बड़े भू-भाग में रह रहे लाखों लोगों को वहां से हटाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अनुसार दक्षिण जापान में कम से कम 51 लोग घायल हुए हैं। टोक्यो के नरीटा और हानेडा सहित समूचे जापान में प्रमुख हवाईअड्डों से कई उड़ानें रद्द कर दी गई। शनिवार को आए तूफान ने दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में बिजली के तारों को तहस-नहस कर दिया।

तूफान त्रामी के रविवार देर रात तक तोक्यो पहुंचने की संभावना है और सोमवार तक यह उत्तरी जापान पहुंचेगा। तूफान को देखते हुए बुलेट ट्रेनों और अन्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया।
himachal pradesh weather : ब्यास नदी में अचानक आए बाढ़ से बह गई बस.
खास बातें
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh weather) में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. लगातार बारिश (Weather News ) की वजह से वहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. कई जगह लोग फंसे हुए हैं. मनाली (Manali) में देखते ही देखते एक वॉल्वो बस ब्यास नदी के पानी के तेज़ बहाव की चपेट में आ गई. बस ऐसे बही जैसे कोई खिलौना पानी में बह रहा हो, हालांकि गनीनत यह रही कि जिस समय बस बही उस समय उसमें कोई सवार नहीं था. वहीं, कुल्लू के डोबी में फंसे हुए 19 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया. बाकी जगहों से भी लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. भारी बारिश की आशंका के मद्देनज़र 8 ज़िलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं. भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ की वजह से कुल्लू में कई बस्तियां तक डूब गई हैं. नदी-नाले उफान पर हैं. भारी बारिश के बाद सड़कों पर सैलाब आ गया है. गाड़ियां आधी से ज़्यादा डूब जा रही हैं. चारों ओर पानी ही पानी नज़र आ रहा है. वहीं, बारिश के बाद हुई बर्फबारी से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. पारा 6 से 8 डिग्री नीचे गिरा है. लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद बर्फ की मोदी चादर बिछी है.

भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण कई रास्ते बंद हैं.
कुल्लू जिले के लिए 'हाई अलर्ट' जारी करते हुए उपायुक्त युनूस ने लोगों को चेतावनी दी कि बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर वे नदियों और नालों के पास न जाएं. मौसम केंद्र के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में कमी आई है. लाहौल और स्पीति जिले के केलोंग में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. केंद्र के मुताबिक, उना में तापमान सबसे अधिक (27.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि 25 सितंबर को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम एवं कम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों और कुछ एक जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी.
उधर, हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के दोबी में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से फंसे 19 लोगों को रविवार को भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर ने बचा लिया. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जान-माल की हानि को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाएं.