विराट कोहली के टीम में नहीं होने के बावजदू भी सट्टेबाजों को भारत के जीतने की उम्मीद 80 फीसदी है...
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान का आज होने वाले इस महामुकाबले के लिए दर्शकों में अभी से उत्साह नजर आने लगा है। वहीं अब एशिया कप 2018 में खेले जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में 500 करोड़ रुपए का सट्टा लगने की खबर आ रही है।
भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर पिछलें कई दिनों से सट्टा बाजार गर्म है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान पर जीत का भाव 10/40। यहां 10 औरं 40 का मतलब भारत की जीत पर 10 और पाकिस्तान किए जीत पर 40 रुपए का भाव है। यानि कि आज सट्टा बाजार में मजबूत टीम भारत है। यही नहीं इस मैच में सट्टे के शौकीनों ने विनिंग टीम से लेकर टॉस, सेंचुरी, हॉफ सेंचुरी, चौके-छक्के और एक-एक विकेट पर पैसा लग रहे हैं। विराट कोहली के टीम में नहीं होने के बावजदू भी सट्टेबाजों को भारत के जीतने की उम्मीद 80 फीसदी है। सटोरियों ने सबसे ज्यादा पैसा भारत की जीम पर लगाया है।
भारत के टॉस जीतने का भाव 82 पैसे, यानि भारत के टॉस जीतने पर 1 रुपए 82 पैसे मिलेंगे। जबकि पाकिस्तान के टॉस जीतने का भाव 1 रुपए 42 पैसे, यानि पाकिस्तान के टॉस जीतने पर 2 रुपए 82 पैसे मिलेंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मैच शुरू होने के समय तक सट्टा की रकम हजार करोड़ रुपए पार कर जाएगी।
बल्लेबाजों की अगर बात करें तो शिखर धवन और शोएब मलिक पर सबसे ज्यादा पैसा लगा है। वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार पर सबसे ज्यादा पैसा लगा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर पर भी काफी पैसा लगाया जा रहा है।
::/fulltext::