Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली : माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलन (Paul Allen) का सोमवार को निधन हो गया. 70 के दशक में बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखने वाले पॉल एलन कैंसर से जूझ रहे थे और वह 65 साल के थे. एलन की बहन जूडी ने एक बयान में कहा, ''मेरे भाई हर स्तर पर एक असाधारण शख़्स थे. ज्यादातर लोग उन्हें एक टेक्नोलॉजिस्ट और परोपकारी के रूप में जानते हैं, लेकिन हमारे लिये वे एक बेहतरीन भाई, चाचा और दोस्च थे. पॉल के परिवार और दोस्तों को उनका सानिध्य मिला. दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके आभारी हैं''.
गौरतलब है कि पॉल एलन ने दो सप्ताह पहले ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्हें दोबारा नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा (एक प्रकार का कैंसर) ने घेर लिया है. नौ साल पहले भी इसका इलाज कराया था, लेकिन बीमारी दोबारा लौट आई. पॉल एलन के निधन पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, 'हमारी कंपनी, इंडस्ट्री और समुदाय के प्रति एलन का योगदान अतुलनीय है'. माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा सीईओ सत्या नडेला ने कहा, 'माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के रूप में उन्होंने जादुई उत्पाद, अनुभव और संस्थान बनाए, और ऐसा करने के दौरान उन्होंने दुनिया को बदल दिया.'
पणजी. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को यह जानकारी दी गई। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुविज्र्ञान संस्थान (एम्स) से आग्नाशय कैंसर का इलाज करा रहे पर्रिकर रविवार को अचानक डिस्चार्ज होकर गोवा आ गए थे।
कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, `मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। उन्होंने आज (सोमवार) सुबह अपने परिजनों से बात की। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।
पर्रिकर को 15 सितम्बर को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह पिछले सात महीनों से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और अब नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।
राज्य के ऊर्जा मंत्री नीलेश कबराल ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें चमत्कार का इंतजार है जो पर्रिकर को शीघ्र स्वस्थ कर दे। कबराल ने कहा, `उनकी जैसी भी हालत है, हम सिर्फ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, एक चमत्कार होगा और वह भविष्य में हमारी अगुआई करेंगे। हम सिर्फ यही चाहते हैं।
ढाका | बांग्लादेश के चटगांव में बारिश के बाद जमीन धंसने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें से तीन एक ही परिवार से थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चटगांव में फायर सर्विस विभाग के सहनिदेशक जाशिम उद्दीन ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरूष और एक बच्चा है।
उन्होंने कहा कि इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। भारी बारिश के बाद आधीरात के दौरान चटगांव के फिरोज शाह क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि पंचलाइज में भी जमीन धंसने से एक शख्स की मौत हुई। उन्होंने बताया कि सभी मृतक मलबे में दबे पड़े थे, जिन्हें बचाव कार्य के दौरान बाहर निकाला गया।