Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के नए जज ब्रैट कैवेनॉ और उनके परिवार से माफी मांगी। कैवेनॉ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। ट्रम्प ने कहा कि कैवेनॉ और उनके परिवार ने दर्द भोगा, उसे मैं समझ सकता हूं। कैवेनॉ हमेशा एक निष्पक्ष जज रहे। सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में उनकी नियुक्ति योग्यता के आधार पर हुई है। झूठ और चालाकी भरे कैंपेन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
यौन शोषण का आरोप लगने के बाद से कैवेनॉ (53) के सुप्रीम कोर्ट जज के लिए ट्रम्प द्वारा किए नॉमिनेशन पर सवाल उठ रहे थे। शनिवार को सीनेट ने लंबी बहस के बाद उनके नॉमिनेशन को 50-48 वोटों से पास कर दिया।
कैवेनॉ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को ट्रम्प की जीत माना जा रहा है। डेमोक्रेट्स ने कैवेनॉ को रोकने के लिए पूरा जोर लगाया था। बिल क्लिंटन के खिलाफ कैनेथ स्टार रिपोर्ट सामने लाने में कैवेनॉ का अहम योगदान था।
व्हाइट हाउस में कैवेनॉ के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रम्प ने कहा- ब्रैट पर आरोप लगने के दौरान उनका परिवार जिस दर्द से गुजरा, उसके लिए मैं पूरे देश की ओर से कैवेनॉ परिवार से माफी मांगता हूं।
अपने भाषण में ट्रम्प ने कहा- जो लोग हमारे देश की सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं, वे झूठ के आधार पर राजनीतिक और व्यक्तिगत विनाश का नहीं, निष्पक्ष और सम्मानित मूल्यांकन के लायक हैं।
ट्रम्प के मुताबिक- हमारे देश में किसी पुरुष या महिला को तब तक निर्दोष माना जाना चाहिए जब तक कि वह दोषी साबित न हो जाए। इसके साथ ही मैं यही कहना चाहता हूं कि कैवेनॉ ऐतिहासिक जांच के तहत निर्दोष साबित हुए।
कैवेनॉ के शपथ ग्रहण में सुप्रीम कोर्ट के जज, टॉप सीनेटर्स और ट्रम्प प्रशासन के कई अफसर शामिल हुए। कैवेनॉ पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिनमें से एक कैलिफोर्निया की प्रोफेसर क्रिस्टीन ब्लासी फोर्ड थी। उन्होंने शपथ लेकर कहा था कि हाईस्कूल के दौरान एक पार्टी में उनका शोषण हुआ।
बीजिंग. लग्जरी कारों को खरीदने का सपना तो बहुत से लोग देखते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए किसी हद तक चले जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ चीन के रहने वाले एक शख्स के साथ. जैसे ही इस शख्स ने बीएमडब्ल्यू के नए मॉडल को देखा उसे खरीदने का मन बना लिया. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह शख्स जब कार खरीदने के लिए एक ट्रक लेकर शोरूम पहुंचा तो वहां का स्टाफ हैरान रह गए.
दरअसल एक शख्स एक ट्रक में 900 किलो सिक्के लेकर बीएमडब्लयू के शोरूम पहुंच गया. उसने 4,80,000 युआन यानी 50 लाख 64 हजार रुपये में नई बीएमडब्ल्यू कार खरीदी है. हालांकि इसके बाद शोरूम मालिक की मुश्किलें बढ़ गईं. शोरूम के मैनेजर ने बैंक फोन किया, जिसके बाद वहां से 11 कर्मचारी सिक्कों को गिनने के लिए पहुंचे. सिक्कों को गिनने वाली मशीन भी लाई गई. करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद बैंक कर्मियों ने 900 किलो वजन के डेढ़ लाख सिक्कों को गिनने का काम खत्म किया.

दंग रह गए कर्मचारी
मामला हाल का है. चीन के टॉन्ग्रेन शहर में एक शख्स पिकअप ट्रक लेकर बीएमडब्ल्यू कार के शोरूम पहुंच गया. शोरूम के कर्मचारी उस समय दंग रह गए, जब उसने बताया कि ट्रक में 1,50,000 सिक्के हैं और इनसे वह नई कार खरीदना चाहता है.

बस ड्राइवर रह चुका है शख्स
बताया जाता है कि कार खरीदने वाला शख्स एक बस ड्राइवर रह चुका है. उसने हमेशा से एक लग्जरी कार खरीदने का सपना देखा था. इसके लिए वह पैसे भी जमा कर रहा था. दिलचस्प है कि उसने सिर्फ सिक्के जमा किए और धीरे-धीरे 50 लाख से अधिक की रकम जोड़ ली.
::/fulltext::लखनऊ. एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की एक सिपाही द्वारा हत्या किए जाने से सबक लेते हुये लखनऊ पुलिस लाइन में सिपाहियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने के लिये प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.
घटना से सबक लेते हुए यूपी पुलिस के अधिकारियों ने अब सिपाहियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने का फैसला लिया है. बारह दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुये डीजीपी ओपी सिंह ने सिपाहियों को नैतिक मूल्यों कि शिक्षा देते हुये कहा कि, पीड़ितों से कैसे बात करें. इसका पुलिसकर्मी ध्यान रखें. पुलिस की विश्वसनीयता आगे बढ़ानी है, यही हमारी ताकत है.
लखनऊ पुलिस लाइन में डीजीपी ओपी सिंह ने सिपाहियों के व्यवहार परिवर्तन के लिए शुरू हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया. इस दौरान करीब 300 सिपाहियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. डीजीपी ने कहा कि समाज की अपेक्षा पर हमें खरा उतरना है. वर्दी की अहमियत घट रही है. कमी सबमे है. हम इसे ही इंगित करते रहे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा. कम गलतियां कैसे हो ये सोचना होगा. उन्होंने कहा कि विवेक के हत्यारोपित प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी ने जो अपील की है वह सराहनीय है. 200 सिपाहियों की ट्रेनिंग कराई जा रही है, जो 12 दिन तक चलेगी. इसके बाद दूसरे बैच का प्रशिक्षण कराया जाएगा.
::/fulltext::