- एस्ट्रोलॉजी
- Posted On
दैनिक राशिफल : 26 जून, तुला राशि वालों की मेहनत होगी आज सफल, क्या है आपके भाग्य में?
आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, बताएगा आपका दैनिक राशिफल......
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप संभलकर रहें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
व्यापारियों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके अपने आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक
पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावशयक खर्चे हो सकते हैं। दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी आप पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। लापरवाही महंगी साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11:50 तक
अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी। वही व्यापारियों के हाथ लाभ कमाने का अच्छा मौका लगेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में दिल ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। स्वास्थ्य आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई खुशखबरी मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 6:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों को अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचने की आवश्यकता है। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपने काम पर फोकस करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक