- एस्ट्रोलॉजी
- Posted On
दैनिक राशिफल:12 जुलाई, सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, ये राशियां भी रहेंगी आज लकी
क्या है आज सभी राशियों के भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल.......
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज वर्क लोड अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने सारे कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 11:20 तक
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप एक दूसरे के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अगर आप सिंगल है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है। आपको अपने प्रिय पर अपना विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। सेहत का मामला ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:10 से 10:50 तक
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कड़ा परिश्रम करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4:35 से 7 बजे तक
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। घर में आज पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा। अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आज आप किसी घरेलू मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी समस्या का अंत कर दे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। ग्रहों की बदली हुई चाल आपका बड़ा फायदा करा सकती है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप जल्द कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ विनम्रता से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:28
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर, आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 8:10 से 11:05 तक
आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और आज आप उनके साथ मौज मस्ती भी करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपनों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक