- एस्ट्रोलॉजी
- Posted On
दैनिक राशिफल : 17 अगस्त, वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल..........
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 10 बजे तक
शेयर बाजार से थोड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखना होगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होने वाली है। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर के सदस्य आज आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। कामकाज का बोझ कुछ कम रहेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
रोमांटिक की लाइफ अच्छी रहेगी। आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपके साथी आपसे कोई बड़ा वादा भी करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको काम के साथ आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप बचत पर अधिक ध्यान दें। आपको अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी नुकसानदायक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक होगी। हालांकि हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। जहां बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करेंगे। हो सकता है आप परिणय सूत्र में भी बंधने का फैसला लें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दिखावे में ना रहें और अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको धन उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:25 तक
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छा तोहफा भी मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वार्थी लोगों से सावधान रहें अन्यथा वे आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें अन्यथा हंसी मजाक में छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक