- एस्ट्रोलॉजी
- Posted On
दैनिक राशिफल : 09 मई, इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, हर काम में मिलेगी सफलता
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन भर में होने वाली सारी छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बनाने में भी मदद मिलेगी। यहां आपको आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो चलिए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और आपके बेहतरीन काम को आज सराहना भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नज़र आ रही है। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की जरूरत है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
आज आप एकांत में ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मुमकिन है आप सब से दूर किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां आपको मानसिक शांति प्राप्त हो। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आय का नया स्रोत तलाशना होगा। इसके अलावा आपको अपने खर्चों में भी कटौती करनी होगी। पेशेवर जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक
अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो वह आज आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। घर हो या कार्यस्थल आज आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर की सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा। भावनात्मक रूप से एक दूसरे के साथ आपका भी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनशुभ अंक:34
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त और थकान भरा रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। वहीं व्यापारी किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। विपरीत परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। पार्टनर के साथ आज आपको डेट पर जाने का अवसर भी मिलेगा। आपके साथी खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा भी कर पाएंगे। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक आपकी आमदनी बढ़ने से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। बॉस की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। व्यापारियों को आज कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेना पड़ सकता है। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आप काम के साथ और परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच नोकझोंक हो सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि करियर से जुड़ी कोई समस्या है या आपको अपना कोई फैसला लेने में परेशानी महसूस हो रही है तो आप किसी करीबी से मदद ले सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन बेवजह के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप अपने प्रिय का साथ पाकर स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपकी सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे और कुछ सकारात्मक भी घटित हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज ओ बचत भी कर पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल के साथ आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय:प्रातः 5:15 से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बेहतर खानपान और सही दिनचर्या का पालन कर आप अच्छी सेहत का आनंद उठा पाएंगे। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। घर के माहौल में सुधार आएगा। आज आपको अपनों के साथ भी समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:शाम 5 बजे से 8:25 से
आपका पूरा ध्यान केवल आपके लक्ष्य पर होना चाहिए। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। आज आपके मन में जल्द पैसा कमाने की इच्छा जागृत हो सकती है। ऐसे में आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम होने से आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। आज उच्च अधिकारी भी आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय:दोपहर 12:20 से 2 बजे तक