- एस्ट्रोलॉजी
- Posted On
दैनिक राशिफल : 17 मई, ये राशियां रहेंगी आज भाग्यशाली, प्रमोशन और धन लाभ का बन रहा है योग
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके लिए लाभ का योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के हाथ भी अच्छा अवसर लग सकता है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल होते हैं तो तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9 बजे 11:45 तक
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा समाचार आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नज़र आ रही है। आज घर के सदस्यों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। नौकरी हो या व्यापार अपने सभी काम आप समय पर पूरे करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 5:15 से रात्रि 8:35 तक
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। जल्द ही आपको कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसरों से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। यदि किसी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। हाल ही में किए हुए किसी निवेश का दुगना फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों और परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 6:50 से 9:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से काम लें और अपने प्रिय को प्यार से समझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक
पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो समस्या हो सकती है। दफ्तर में आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा देखकर बहुत काफी प्रभावित होंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आप काफी निराश होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपने सभी काम मजबूती के साथ करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और वीजा आदि को लेकर कोई परेशानी हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। झगड़े झंझट से बचें। पैसों की स्थिति मजबूत आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:40 तक
माता-पिता की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। दफ्तर में काम में आपका मन नहीं लगेगा। हो सकता है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक