खबरों के अनुसार, अमिताभ लीवर संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है......
::/introtext::::fulltext::
मुंबई। हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमिताभ बच्चन को नियमित जांच के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए और वह अब भी वहीं हैं। खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन मंगलवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए और वे अब भी वहीं हैं। नियमित जांच के लिए उन्हें मंगलवार सुबह 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल में 1-2 दिन और लग सकते हैं।
शुरुआती खबरों के अनुसार, अमिताभ लीवर संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है। हालांकि अमिताभ नियमित जांच के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। साल 2012 में भी वे सर्जरी की वजह से 12 दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। अमिताभ को लीवर से जुड़ी समस्याएं हैं। 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ को चोट लग गई थी।
अमिताभ ने गुरुवार को 'करवा चौथ' के मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने 11 अक्टूबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 77वां जन्मदिन मनाया था।
::/fulltext:: 