'Golden Ratio of Beauty Phi' क्लासिक ग्रीक कैलकुलेशन के अनुरूप खूबसूरती को परिभाषित करता है. इसमें चेहरे के अनुपात का माप मानकों के जरिए किया जाता है.....
::/introtext::::fulltext::
सुपरमॉडल बेला हदीद दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ग्रीक के गणितज्ञों का मानना है कि बेला संसार की सबसे सुंदर स्त्री हैं. goss.ie. की रिपोर्ट के अनुसार 'Golden Ratio of Beauty Phi Standards' के मुताबिक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का निर्धारण करने वाले वैज्ञानिकों ने विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के चेहरे का चयन किया है, जो इस पैमाने पर करीब-करीब सटीक बैठता है.

'Golden Ratio of Beauty Phi' क्लासिक ग्रीक कैलकुलेशन के अनुरूप खूबसूरती को परिभाषित करता है. इसमें चेहरे के अनुपात का माप मानकों के जरिए किया जाता है. आपको बता दें कि ग्रीक स्कॉलर्स ने इस पैमाने को सुंदरता को वैज्ञानिक फॉर्म्युला के अनुरूप परिभाषित करने की कोशिश करते वक्त लागू किया था.


गौरतलब है कि यह माप लंदन के प्रतिष्ठित हार्ले स्ट्रीट के एक लोकप्रिय फेशियल कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा ने लिया. डेली मेल ने डॉक्टर जूलियन के हवाले से लिखा है, "बेला हदीद अपने चेहरे के पर्फेक्ट माप की वजह से स्प्ष्ट विजेता हैं. उन्हें सबसे ज्यादा 99.7 फीसदी नंबर ठुड्डी यानी कि चिन के लिए मिले. इस हिसाब से पर्फेक्ट शेप से उनका चेहरा सिर्फ 0.3 फीसदी कम है."
::/fulltext::