Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
नई दिल्ली . मोदी सरकार के 5 लाख की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम आयुष्मान भारत के लिए आधार नंबर जरुरी होगी। ईटी के मुताबिक इस स्कीम के तहत इलाज का फायदा आधार नंबर होने पर ही मिलेगा। स्कीम के तहत 1 परिवार को हर साल 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा। जिन लोगों को आधार नंबर नहीं मिला है उनको सरकार ने 31 मार्च 2019 तक का समय इसको लेने के लिए दिया है। आयुष्मान भारत योजना इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें लिखा है कि इस योजना का खर्च कंसोलिडेटेड फंड से उठाया जाएगा इसलिए ये 2016 के आधार एक्ट के तहत आएगी। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आधार नंबर होना जरूरी है या आधार सत्यापित होना जरूरी है। अगर कोई इस स्कीम का फायदा उठाना चाहता है और उसके पास आधार नहीं है तो उसको 31 मार्च 2019 तक आधार के लिए अप्लाई करना होगा।
आयुष्मान भारत के सीईओ इंदू भूषण के मुताबिक आधार में एनरोलमेंट नहीं होने से इस स्कीम का लॉन्य या लागू होने में देरी नहीं होगी। उनके मुताबिक जिनके पास आधार नहीं होगा वो अपनी पहली विजिट में राशन कार्ड या वोटर आईडी दे सकते हैं। उनको बाद में आधार में इनरोल करना होगा। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के नोटिफिकेशन में ये बात नहीं कही गई है। नोटिफिकेशन में आधार के अलावा योजना का फायदा लेने वालों को सुझाए गए 10 आईडी कार्ड में से एक और देना होगा। इसमें वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट होंगे।
जिन लोगों के बायमेट्रिक्स लेने में दिक्कत आएगी उनके लिए विशेष व्यवस्था भी होगी ताकि उनको मेडिकल इंश्योरेंस का फायदा मिले। अब तक देश में 122 करोड़ लोगों को आधार नंबर जारी हो चुका है। ये जानकारी UIDAI की वेबसाइट पर है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच में आधार के मामले की सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इस मामले में फैसला सुनाएगा।
::/fulltext::