ओलिंपिक मेडलिस्ट शूटर विजय कुमार का पिस्टल फ्लाइट में गुम......
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली 27 मई 2018। भारत के अंतर्राष्ट्रीय शूटर विजय कुमार का पिस्टल ही गुम हो गया। ये घटना उस वक्त हुई, जब वो फ्लाइट से वर्ल्ड कप में भाग लेने केलिए म्युनिख जा रहे थे। आलम ये रहा कि पिस्टल ना मिलने की वजह से वो अपने पिस्टल से कंप्टीशन में हिस्सा भी नहीं ले सके। दरअसलशूटिंग वर्ल्ड कप म्यूनिख में आयोजित हो रहा है। जिसमें भारत की तरफ से ओलिंपिक-2012 के सिल्वर मेडलिस्ट शूटर विजय कुमार का पिस्टल शूटिंग में हिस्सा लेना था। लेकिन फ्लाइट में सफर के दौरान उनका पिस्टल गुम हो गया। 2 दिन बाद भी पिस्टल नहीं मिलने के बाद विजय किसी और की पिस्टल मांगकर शनिवार को अपने इवेंट में उतरे। आज भी एक इवेंट में उतरना है। विजय ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि पिस्टल किसी सामान्य बैग में नहीं होता जो कहीं खो जाए। न्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में मैंने अपने गन को पाने की पूरी कोशिश की और एयरपोर्ट गया, लेकिन स्टाफ वेपन बॉक्स को अभी तक ट्रेस नहीं कर सका है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब किसी भारतीय शूटर की गन फ्लाइट में गायब हुई है। इससे पहले 2006 में इसी एयरलाइंस में सफर के दौरान खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का शॉटगन भी गायब हो गया था।
उल्लेखनीय है कि विजय कुमार से इस टूर्नमेंट में पदक की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, भारतीय निशानेबाज रवि कुमार मामूली अंतर से 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में चूक गए। मैक्सिको के गुआदालाजरा में हुए वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाले रवि महज 0.6 के स्कोर से तीसरी बार फाइनल में जगह पक्की करने से चूक गए और 13 वें स्थान पर रहे।
::/fulltext::