कहा यह भी जा रहा है कि जिस रूम में रणबीर रुकते हैं, वहां रुकने से वरुण इंकार कर देते हैं और इसी तरह जहां वरुण रुकते हैं, वहां रणबीर रुकने से इंकार कर देते हैं....
::/introtext::::fulltext::
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फीमेल स्टार्स के बीच कैट फाइट्स और मनमुटाव की खबरें तो सामने आती रहती हैं लेकिन मेल स्टार्स के बीच ऐसा कम ही देखा जाता है। अब ऐसा कुछ हुआ है कि इंडस्ट्री के दो टॉप एक्टर्स के बीच मनमुटाव की खबरें आई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और वरुण धवन के बीच काफी समय से बातचीत बंद है। कहा यह भी जा रहा है कि जिस रूम में रणबीर रुकते हैं, वहां रुकने से वरुण इंकार कर देते हैं और इसी तरह जहां वरुण रुकते हैं, वहां रणबीर रुकने से इंकार कर देते हैं।


वरुण इन दिनों करण जौहर के प्रॉडक्शन में बन रही 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। वहीं, रणबीर, आलिया के साथ अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी।
::/fulltext:: 