Saturday, 15 August 2026

All Categories

सनी लियोनी ने खोला राज, इस बात से रहती हैं परेशान

7694::/cck::

सनी लियोनी को अक्सर लैंगिकवादी व अपमानजनक टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता हैं....

::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड की सनी लियोनी को अक्सर लैंगिकवादी व अपमानजनक टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता हैं। सनी का कहना है कि जब भी बकवास बातें सुर्खियां बनती हैं, वह परेशान हो जाती हैं। सनी लियोनी ने बताया कि मैं हमेशा नकारात्मक चीजों को किनारों करने की कोशिश करती हूं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मैं किनारे नहीं कर पाती क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं और मेरी भी भावनाएं हैं।
 
 
सनी लियोनी ने कहा कि मैं उस वक्त परेशान होती हूं जब मीडिया यह पता होते हुए भी कि यह चीजें बकवास है और किसी को भी ठेस पहुंचा सकती हैं, उसके बावजूद भी उसे बढ़ा चढ़ा कर दिखाती है और हाईलाइट करती है। अगर अतिवादियों, हिंसक समूहों को चर्चा में नहीं लाया जाए तो यह दुनिया जीने के लिए एक बेहतर जगह हो सकती है।
 
सनी को कई लोगों से दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है, विशेषरूप से सोशल मीडिया पर। सनी ने कहा, हर परिस्थिति अलग है और मैं हमेशा पत्रकार को संदेह का लाभ देना पसंद करती हूं लेकिन मैंने उन्हें अपनी बातों से कुछ लौटाने का साहस जुटा लिया है। मैं जानती हूं कि कैसे उन्हें भी समान रूप से असहज बनाया जाए या वास्तव में उन्हें बुरा लगे। तो, ऐसा करने पर यह आमतौर पर रुक जाता है। मुझे बोलने के सिवाए खुद को सुरक्षित रखने का कोई दूसरा रास्ता नहीं पता है।
::/fulltext:: 7694::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!