कान्स फिल्म फेस्टिवल : ऐश्वर्या का रेड कार्पेट पर 17वां साल, दिखा स्टनिंग अवतार.....
::/introtext::
::fulltext::
ऐश्वर्या राय शनिवार रात कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं।
कान्स.ऐश्वर्या राय शनिवार रात कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं। 17 साल से कान्स में जा रहीं, ऐश्वर्या का यह इस साल का पहला रेड कार्पेट अपीयरेंस था। ऐश्वर्या ने इस दौरान डिजाइनर मिशेल सिनको का पीकॉक मोटिफ गाउन पहना हुआ था और वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। रेड कार्पेट पर एंट्री से पहले ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी नजर आईं। रेड फ्रॉक में वे एकदम राजकुमारी लग रही थीं। बता दें कि ऐश्वर्या कान्स में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
अपने कान्स अपीयरेंस की फोटोज और वीडियो ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम ज्वॉइन किया है। यहां उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 13 मई की सुबह तक उन्हें 4.69 लाख लोग फॉलो कर चुके थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर के साथ उनकी फिल्म फन्ने खान पोस्ट प्रोडक्शन में हैं, जो इसी साल रिलीज हो सकती है।
::/fulltext::
