Tuesday, 11 August 2026

All Categories

हनीमून मना रहे मिलिंद, गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से 22 अप्रैल को शादी की.......

960::/cck::

हनीमून मना रहे मिलिंद, गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से 22 अप्रैल को शादी की.......

 

::/introtext::
::fulltext::

मुंबई। 52 साल के बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमण ने 27 साल की गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से 22 अप्रैल को शादी की। फिलहाल ये कपल हवाई के माउई आइलैंड पर हनीमून एन्जॉय कर रहा है। हनीमून के कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें मिलिंद वाइफ अंकिता के साथ बीच पर नजर आ रहे हैं। इससे पहले मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर अंकिता के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पति-पत्नी पौधा लगाते हुए दिखे थे। बता दें, मिलिंद-अंकिता ने अलीबाग में चुनिंदा फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी। मिलिंद की दूसरी बीवी हैं अंकिता

- अंकिता, मिलिंद की दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस Mylene Jampanoi से शादी की थी। Mylene से मिलिंद की पहली मुलाकात गोवा में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के सेट पर हुई थी। हालांकि तीन साल तक साथ रहने के बाद मिलिंद ने 2009 में उन्हें तलाक दे दिया था। कुछ दिनों तक मिलिंद का अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा के साथ भी रहा।
मधु सप्रे के साथ ऐड को लेकर विवादों में रहे मिलिंद...
- Ex-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ भी मिलिंद सोमण का अफेयर था। दोनों एक ऐड शूट को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी में रहे थे। एक शूज कंपनी के प्रिंट ऐड में दोनों ने न्यूड पोज दिया था, जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था।
- दरअसल, इस ऐड में दोनों न्यूड होकर शूज पहने थे और उनकी बॉडी पर एक पायथन (अजगर) लिपटा हुआ था। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस मामले पर 1995 में मिलिंद और मधु के खिलाफ केस दर्ज किया था।

'आयरनमैन' के नाम से पॉपुलर हैं मिलिंद...
- 19 जुलाई, 2016 को ज्यूरिख में मिलिंद ने आयरनमैन कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की। वहां इन्होंने 3.8 किलोमीटर स्विमिंग, 180.2 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर रनिंग 15 घंटे 19 मिनट में पूरी की थी।
- मिलिंद के मुताबिक, उन्होंने 10 साल की उम्र से स्विमिंग की शुरुआत की। 15 साल से दौड़ रहे हैं और 2004 में पहली हाफ मैराथन पूरी की थी। मिलिंद का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ है। उनके दादा डॉक्टर थे।
- वहीं उनके पिता न्यूक्लियर साइंटिस्ट और मां ऊषा बायो-केमिस्ट्री में प्रोफेसर रहीं। स्कॉटलैंड और फिर कुछ वक्त इंग्लैंड में रहने के बाद मिलिंद का परिवार इंडिया शिफ्ट हो गया।

::/fulltext:: 960::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!