रायपुर. छत्तीसगढ़ के दिवंगत राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का अंतिम संस्कार कल चंडीगढ़ में होगा। 16 अगस्त को चंड़ीगढ़ में सेक्टर 25 स्थित क्रिमेशन ग्राउण्ड में दोपहर 1.30 बजे अंतियोष्ठी का ये पूरा कार्यक्रम होगा। इससे पहले आज उनका पार्थिव शरीर चंड़ीगढ़ स्थित उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जहां काफी संख्या में राजनेताओं और अधिकारियों ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
::/introtext::::fulltext::
आपको बता दें कि कल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदासजी टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वो 91 साल के थे। 2014 में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने वाले राज्यपाल बलरामजी दास का कार्यकाल छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय रहा है। खासकर ढ़लती उम्र के बावजूद उनकी सक्रियता काफी प्रभावित करती थी।
::/fulltext::
