रायपुर. आनंदी बेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल ली है। आज राजभवन में आनंदी बेन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ बेहद ही सादे समारोह में ली। हाईकोर्ट से मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल आनंदी बेन को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी। सुबह 11.45 बजे से आनंदी बने पटेल ने राज्यपाल पद की शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री रमन सिंह, चीफ सिकरेट्री अजय सिंह, पीएस टू सीएम अमन सिंह सहित कुछ ही लोग मौजूद थे।
::/introtext::::fulltext::
इससे पहले कल राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वो 91 वर्ष के थे। कल सुबह करीब 8 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। राज्यपाल के निधन के बाद कल देर रात ही मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बने पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का भी प्रभार दिया गया था।
::/fulltext::