राजधानी रायपुर में एक बड़े हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी में हाईप्रोफाइल कालगर्ल समेत दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती कोलकाता की रहने वाली है। जबकि दूसरी महिला दलाल रायपुर की ही रहने वाली है।
::/introtext::::fulltext::
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ये कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के अवंति विहार इलाके में एक मकान में संदिग्ध युवतियों की मौजूदगी की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने जब इस मामले में पड़ताल की, तो शिकायत सही पायी गयी।
जिसके बाद आज पुरानी बस्ती सीएसपी के निर्देश पर फ्लैट पर छापा मारा गया, जिसमें एक कालगर्ल और एक महिला दलाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस इस मामले में दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक पहले से तय हुए सौदे को लेकर ये लड़की रायपुर आयी थी, जिसकी सूचना पुलिस को लग गयी और फिर पुलिस ने ये कार्रवाई की ।
::/fulltext::