Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्लीः धमतरी जिले के कोतवाली थाना इलाका अंतर्गत शांति कॉलोनी के बारदाना गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. गोदाम की खिड़कियों और रोशनदानों से उठती आग की लपटें देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते गोदाम में आग इतनी फैल गई गई कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. गोदाम में लगी आग देखते ही आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने पहले तो बाहर से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तब टीम ने जेसीबी के जरिए दीवार तोड़ी. दीवार तोड़ने के 4 घंटे बाद ही आग पर काबू पाया जा सका. बता दें गोदाम करीब 4 हजार वर्गफीट में बना है. जिसमें करीब 25 लाख से अधिक का माल था. जो कि पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है.
::/introtext::पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जाहिर की
- वहीं आग की खबर मिलते ही राहत कार्य के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हालांकि पुलिस को अभी तक गोदाम में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने आग लगने के कारण पर आशंका जाहिर करते हुए शॉर्ट सर्किट को इसका कारण बताया है.
- पुलिस के मुताबिक अभी तक आग के कारणों का सही से पता नहीं चल पाया है, लेकिन हमें अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है. वहीं जानकारी के मुताबिक गोदाम में आग लगने के कारण 25 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है.
आग के चलते 25 लाख से अधिक का माल जलकर खाक
- दरअसल, धमतरी के सिहावा चौक के पास स्थित शांति नगर कॉलोनी में मौजूद एक गोदाम में अचानक आग लग गई. सुबह के करीब 7 बजे जब लोग बाहर निकले तब उन्हें गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया. जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने इसकी जानकारी गोदाम के मालिक को दी.
- गोदाम के मालिक ने जब जाकर गोदाम का शटर खोला तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी. गोदाम में लगी आग देखने के बाद गोदाम के मालिक ने इसकी सूचना दमकल की टीम को दी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा पाई.