एशियन गेम के लिए छत्तीसगढ़ की हैंडबॉल खिलाड़ी इंदु गुप्ता को इंडिया टीम की कप्तान नियुक्त किया गया....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कार्यरत हैंडबॉल खिलाड़ी इंदु गुप्ता, पोर्टर-परिचालन विभाग और बास्केटबॉल खिलाड़ी संगीता कौर टेक्नीशियन-ईएलएस भिलाई का जकार्ता इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम के लिए भारतीय टीम से चयन हुआ है। इंदु गुप्ता को इंडिया टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। दोनों खिलाड़ी जल्द ही जकार्ता के लिए रवाना होंगे।
रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी डॉ आर. सुदर्शन ने बताया कि इस अवसर पर सेकरसा के अध्यक्ष और मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर, उपाध्यक्ष व अपर मंडल रेल प्रबंधक शिव शंकर लकड़ा, अमिताव चौधरी, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी आर. सुदर्शन, मंडल खेल अधिकारी आदित्य गुप्ता, मंडल खेल सचिव स्वर्ण सिंह कलसी ने हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई प्रेषित की।
::/fulltext::