Wednesday, 12 August 2026

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत

3409::/cck::

दूसरी पारी में भी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब, इंग्लैंड को 289 रनों की बढ़त प्राप्त.....  

::/introtext::
::fulltext::
लॉर्ड्‍स। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पारी 396/7 पर घोषित कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी में मात्र 107 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 289 रनों की बढ़त प्राप्त है। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय एंडरसन की गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हो गए। कुछ ही देर बाद राहुल भी मात्र 10 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।
 
इंग्लैंड ने आज 6 विकेट पर 357 रन से आगे खेलना शुरू किया। (नाबाद 137 रन) और सैम कुरेन (40) ने मेजबान टीम के लिए सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। सैम कुरेन को हार्दिक पंड्या की गेंद पर शमी ने कैच आउट किया। कुरेन के आउट होने के तुरंत बाद इंग्लैंड ने अपनी पारी घोषित कर दी।
 
इंग्लैंड की पारी का आकर्षण हरफनमौला क्रिस वोक्स और जानी बेयरस्टॉ (93) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 189 रनों की साझेदारी रही। वोक्स ने अपने 25वें टेस्ट में करियर का पहला शतक बनाया। मैच के तीसरे दिन भारत ने 80 ओवरों के बाद दूसरी नई गेंद ली लेकिन ईशांत शर्मा के 1 ओवर फेंके जाने के बाद अम्पायरों ने खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया था।
::/fulltext:: 3409::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!