छत्तीसगढ़ : क़द्दावर आदिवासी नेता अरविंद नेताम की कांग्रेस में वापसी.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर,17 मई 2018। सूबे में बड़ी राजनैतिक उथलपुथल हुई है। कभी समूचे बस्तर में कांग्रेस का पर्याय रहे और क़द्दावर आदिवासी नेता अरविंद नेताम की कांग्रेस में वापसी हो गई है। इंडोर स्टेडियम के मंच से प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने इसका ऐलान किया।
अरविंद नेताम कांग्रेस से बस्तर में लंबे समय तक सांसद रहे हैं, बस्तर में कांग्रेस को बेहद मज़बूत मंच देने में उनकी अहम भूमिका रही है।उनकी वरिष्ठता को कुछ यूँ समझिए कि, उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा को राजनीति में लाने वाले अरविंद नेताम ही थे।यह नाम केवल कवासी पर ही नहीं ठहरते बल्कि कवासी जैसे कई नाम हैं। अरविंद नेताम कांग्रेस छोड़ कर पीए संगमा के साथ सक्रिय थे और बीते चार पाँच वर्षों से सर्व आदिवासी मंच के बैनर तले बेहद आक्रामक रुप से सक्रिय थे। अरविंद नेताम की कांग्रेस में वापसी कांग्रेस के लिए अहम साबित होगी, इसमें कोई शक नहीं।
