पुनिया : राज्य सरकार, राहुल की सभा प्रभावित करने अपना रही तरह-तरह के हथकंडे…
::/introtext::::fulltext::
रायपुर 16 मई 2018। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने राहुल की सभा के पहले राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पुनिया ने राहुल गांधी की सभा को प्रभावित करने राज्य सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है, ताकि सभा में भीड़ में कम आ सके। दरअसल सरगुजा में कल राहुल गांधी की सभा होनी है, लेकिन जिला प्रशासन ने उसी दिन सभी संभागों से सरपंचों की एक बैठक बुला ली है, जाहिर है जिला प्रशासन की तरफ से अतिआवश्यक बैठक में सभी सरपंचों की मौजूदगी अनिवार्य है। ऐसे में अगर सैंकड़ों की संख्या में सरपंच जिला प्रशासन की बैठक में पहुंचे में राहुल गांधी की सभा में भीड़ तो प्रभावित होगी ही। जिला प्रशासन की इसी कवायद पर पुनिया ने तीखी आपत्ति जतायी है। प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि “जानबूझकर सरपंचों की बैठक उसी दिन बुलायी गयी, जिस दिन सीतापुर में राहुल गांधी की सभा होनी है, ऐसी ही कवायद राहुल गांधी के पिछले दौरे के दौरान भी सामने आया था, जब राहुल गांधी के रायपुर में कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार ने भी रायपुर में पंचायती राज सम्मेलन बुला लिया था, ताकि पंचायत प्रतिनिधि को बुलाकर राहुल गांधी के कार्यक्रम को प्रभावित किया जा सका, राहुल गांधी की सभा स्थगित हुई, तो सरकार ने भी अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया”
पुनिया ने कहा कि इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर सरपंचों की बैठक को टालने की मांग की है। हालांकि पुनिया ने दावा किया है कि इन सारी कवायदों के बावजूद राहुल गांधी की सभा बेहतर तरीके से आयोजित होगी, और राहुल गांधी की सभा में लोगों की भीड़ काफी उमड़ेगी। पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम बहुत ही शानदार होगा।
::/fulltext::